महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल

ram

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां चांदशैली घाट पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, पिकअप सवार सभी लोग अस्तंबा देवी यात्रा से लौट रहे थे। इसी दौरान घाट मोड़ पर ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। 8 लोग घायल यह हादसा इतना भयावह था कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पिकअप में सवार श्रद्धालु वाहन से बाहर जा गिरे। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। कई की हालत नाजुक यह घटना नंदुरबार जिले के शाहदा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में नंदुरबार जिले चांदशैली घाट के पास हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने शुरू की मृतकों की पहचान बता दें कि श्रद्धालु अस्तंबा देवी का दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। हादसा इतना भयावह था कि कई श्रद्धालु पिकअव के नीचे दब गए और कुछ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि वाहन तेज गति में था और घाट के मोड़ पर ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *