शिक्षित और सशक्त महिलाएं प्रगतिशील राष्ट्र की आधारशिला : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

ram

नई दिल्ली। देशभर में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसको लेकर विभिन्न आयोजन भी किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित देश की बड़ी हस्तियों ने देश की महिलाओं को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा गया है, “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! शिक्षित और सशक्त महिलाएं प्रगतिशील राष्ट्र की आधारशिला हैं। नारी शक्ति विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त कर रही है और साहस के साथ नेतृत्व कर रही है, जिससे अधिक समावेशी और समृद्ध समाज की नींव मजबूत हो रही है। इस अवसर पर, आइए हम सब मिलकर एक ऐसे समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं जहां प्रत्येक महिला को विकास करने और गरिमा, सुरक्षा और स्वतंत्रता के साथ जीवन जीने के समान अवसर प्राप्त हों। आइए हम सब मिलकर एक ऐसा वातावरण बनाएं जहां महिलाओं की आकांक्षाएं और उपलब्धियां एक अधिक न्यायसंगत भविष्य का निर्माण करें।” वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा है, “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी नारी शक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं। समाज में नारी शक्ति की अद्वितीय भूमिका के लिए मानवता उनकी ऋणी है। पीढ़ियों का पालन-पोषण करने और वैज्ञानिक एवं आर्थिक प्रगति को गति प्रदान करने वाली वे हमारे जीवन के हर पहलू में योगदान देती हैं। यह गहरी कृतज्ञता पीएम मोदी के महिला-प्रधान विकास के दृष्टिकोण को प्रेरित करती है, जहां महिलाएं अब केवल प्रगति की साक्षी नहीं बल्कि महानता की राह प्रशस्त करने वाली परिवर्तनकारी शक्तियां हैं।”
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर लिखा है, “पंजाब और विदेश में रहने वाली सभी माताओं, बहनों और बेटियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उन सभी बेटियों और बहनों को सलाम करता हूं, जो अपने परिश्रम और साहस से पंजाब का नाम विश्व भर में रोशन कर रही हैं। मैं उन माताओं को भी नमन करता हूं, जिन्होंने हमें कभी भूखा नहीं सोने दिया। मैं उन माताओं की सेवा में सदा तत्पर हूं, जिन्होंने संतों, पैगंबरों और वीर योद्धाओं को जन्म दिया। पंजाब की प्रगति महिलाओं के कंधे से कंधा मिलाकर चलने से ही संभव है। हम आपको हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, बजट सत्र के दौरान हम माताओं, बहनों और बेटियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं।”
वहीं, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने महिला दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं की शक्ति, दृढ़ता और नेतृत्व हमें प्रतिदिन प्रेरित करते हैं। इस ऐतिहासिक दिन पर अपना पांचवां बजट प्रस्तुत करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है, जो महिला सशक्तीकरण और समावेशी विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *