सिद्धूवाला में शहीदे आज़म भगत सिंह जयंती पर नाटक कार्यक्रम आयोजित

ram

गंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त गंगानगर अभियान के तहत गांव सिद्धूवाला में शहीदे आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में जागरूक करना रहा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से विक्रम ज्याणी ने कहा कि भगत सिंह ने कहा था विचार “बम और पिस्तौल क्रांतियां नहीं लाते, क्रांति विचार लाते हैं” को दोहराते हुए युवाओं को संदेश दिया गया कि असली ताकत हथियारों में नहीं, बल्कि सोच और संकल्प में होती है। नशा और हिंसा किसी भी समाज को खोखला कर देते हैं, जबकि विचार और जागरूकता ही समाज को मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति के रूप में नशे के खिलाफ एक प्रभावशाली नाटक भी प्रस्तुत किया गया। इस नाटक में विक्रम ज्याणी और उनकी टीम लक्ष्या ज्याणी, सहीराम ने अभिनय के माध्यम से नशे की भयावह सच्चाई को मंच पर जीवंत कर दिया। नाटक में दिखाया गया कि किस प्रकार नशा एक खुशहाल परिवार को बर्बाद कर देता है और युवाओं के सपनों को खत्म कर देता है। उपखण्ड अधिकारी भरत जय प्रकाश ने कहा कि एक समय था जब देश अंग्रेजों की गुलामी में जकड़ा हुआ था, जिसे हमारे वीर शहीदों ने अपने बलिदान से तोड़ा। आज वही कुछ युवा नशे की गुलामी की जंजीरों में जकड़ता जा रहे हैं। अब यह जिम्मेदारी युवाओं की है कि वे इस नई गुलामी को तोड़ें और एक सशक्त, जागरूक और नशामुक्त भारत का निर्माण करें। कार्यक्रम में युवाओं ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने साथियों को भी इस दलदल से बाहर निकालने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *