गर्मियों में बार-बार निकलते हैं पिंपल्स? ये आसान उपाय देंगे तुरंत राहत

ram

नई दिल्ली। गर्मियों में तेज धूप, पसीना और बढ़ता ऑयल स्किन की सबसे बड़ी समस्या बन जाते हैं। यही वजह है कि इस मौसम में बार-बार मुहांसे (Acne) निकलने लगते हैं। अगर आपको भी गर्मियों पर चेहरे पर मुहांसे आ जाते हैं तो पहले उसका कारण जान लें, फिर घरेलू नुस्खों को अपनाकर राहत पाएं।

गर्मियों में मुहांसे आने की वजह है ज्यादा पसीना और ऑयल प्रोडक्शन। इसके अलावा गर्मी में लू चलती है, जिससे चेहरे पर धूल और गंदगी जमा हो जाती है। इससे भी पिंपल्स आ सकते हैं। वहीं बार-बार चेहरा छूने से मुहांसे बढ़ते हैं और गलत स्किन केयर भी पिंपल्स या एक्ने का कारण बन सकते हैं।
गर्मियों में मुहांसे होना आम है, लेकिन सही स्किन केयर और लाइफस्टाइल अपनाकर आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप भी गर्मियों में मुहांसों से परेशान हैं, तो इसका सही उपाय जानना बेहद जरूरी है।

मुहांसों से छुटकारा पाने के आसान उपाय
दिन में दो बार चेहरा धोएं। इसके लिए हल्के फेस वॉश से चेहरा साफ रखें ताकि ऑयल और गंदगी हट सके।

ऐसा माॅश्चरायजर इस्तेमाल में लाएं जो ऑयल फ्री हो। साथ ही गर्मियों में सनस्क्रीन चेहरे पर जरूर अप्लाई करें। ये चेहरे को सूरज की यूवी किरणों से बचाता है। त्वचा को हाइड्रेट रखता है और मुहांसे कंट्रोल करता है।

आइस थेरेपी अपनाएं
बर्फ लगाने से त्वचा की सूजन और रेडनेस कम होती है। आप हफ्ते में दो से तीन बार आइस फेशियल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि चेहरे पर बर्फ सीधे न लगाएं, बल्कि किसी कपड़े में लपेटकर 2-4 मिनट चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें।

मुहांसे कंट्रोल करने के घरेलू नुस्खे
चेहरे पर नीम और एलोवेरा जेल लगाएं। रात में सोते समय नीम का रस या एलोवेरा जेल लगाएंगे तो स्किन टाइट होगी, हेल्दी रहेगी और त्वचा को ठंडक मिलेगी। इसके अलावा गुलाब जल भी चेहरे को हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाता है।

चेहरे को बार-बार न छुएं
हाथों की गंदगी से बैक्टीरिया फैलते हैं। इसलिए चेहरे को बार-बार छूना कम करें। हाथ और चेहरा दोनों साफ रखें।

हेल्दी डाइट लें
मुहांसों या स्किन संबंधित किसी भी समस्या से छुटकारा पाना है तो अपने खान पान का ध्यान रखें। हरी सब्जियों, फलों का सेवन करें। इससे रक्त साफ होता है। शरीर हाइड्रेट होता है, जिसका असर स्किन पर दिखता है। पर्याप्त पानी भी पीएं।

पर्याप्त नींद लें
नींद की कमी से भी स्किन प्रॉब्लम बढ़ती है। सर्दी हो या गर्मी नींद पूरी करें, ताकि स्किन की हेल्थ बेहतर बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *