राष्ट्रीय तिलहन मिशन अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

ram

जमवारामगढ़। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकारओर राज्य सरकार के संयुक्त तत्वाधान में जारी राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (तिलहन) योजना अंतर्गत रविवार दिनांक 9 मार्च को जमवारामगढ़ (चौबे जी की कोठी) में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक महेंद्र पाल मीणा रहे। विधायक के द्वारा किसानों को पंच गौरव में “एक जिला एक उपज” में सम्मिलित आंवला की खेती को बढ़ावा देने और उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित किया। सहायक निदेशक कृषि विस्तार शाहपुरा बाबूलाल यादव द्वारा किसानों को ई- गिरदावरी, पंच गौरव एवं विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। सहायक कृषि अधिकारी कलावती वैष्णव ने बताया की राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन योजना सात वर्ष की अवधि वर्ष 2024-25 से 2030- 31 चलेगी। जिसमें राज्य में तिलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने ओर खाद्य तेलों के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाया जाएगा। कार्यशाला में कृषि अनुसन्धान अधिकारी रामावतार बराला, कृषि अधिकारी डॉ हरबक्स चौधरी, सहायक लेखाधिकारी मीनाक्षी शर्मा, कृषि अन्वेषक कीर्ति कपूरिया तथा सहायक कृषि अधिकारी कलावती वैष्णव उपस्थित रहे। कलावती वैष्णव ने बताया की कार्यशाला में करीब 120 किसानों ने भाग लिया। कार्यशाला में मंच संचालन कृषि अधिकारी सुरेश कुमार यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *