जिला प्रमुख सरोज बंसल एवं जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने प्रशंसा पत्र, शील्ड देकर सम्मानित किया

ram

टोंक। जिला परिषद सभागार, टोंक में सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत पोषण अभियान, 2025 में आशान्वित ब्लॉक, पीपलू में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक सरोज मीणा ने बताया कि सम्मान समारोह में जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा एवं जिला परिषद सदस्य ममता चौधरी ने समारोह में उपस्थित महिला पर्यवेक्षकों एवं पीपलू ब्लॉक की कार्यकर्ताओं को प्रशंसा पत्र, शील्ड व माला पहनाकर उनको सम्मानित किया।
उपनिदेशक मीणा ने बताया कि सम्मान समारोह में आशान्वित ब्लॉक पीपलू में आंगनबाड़ी बच्चों के वजन माप का 22 से 99.99 प्रतिशत होने का उल्लेख करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विडियो का भी प्रसारण किया गया। मीणा ने बताया कि पोषण पखवाड़े में 8 से 22 अप्रैल तक डेशबोर्ड एंट्री में टोंक जिले का चतुर्थ स्थान रहा है।
समारोह में जिला परिषद के सीईओ परशुराम धानका, पीपलू उपखंड अधिकारी गणराज बड़गौती, महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मैरिंगटन सोनी, पीपलू विकास अधिकारी, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता, टोंक शहर की बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्रा जोशी, अंजली गुप्ता, नीलिमा आमेरा, पीपलू सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षक एवं पीपलू ब्लॉक की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *