जिला कलक्टर यादव ने दी जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

ram

बालोतरा। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राष्ट्रीय पर्व देश और प्रदेश की उपलब्धियों पर गर्व करने का अवसर है। देश विश्व पटल पर विकास की पताका फहरा रहा है। गणतंत्र दिवस पर सभी नागरिक, देश और प्रदेश की प्रगति के लिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लें। हमें जाति धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर भारतीयता की पहचान देनी होगी और हमारे भारत को सफलता की बुलंदियों तक सबको मिलकर पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि यह स्वर्णिम दिवस हर वर्ष हमको देश प्रेम की भावना से सराबोर कराता है। हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और उनके संघर्षों को भी याद दिलाता है। हमें अपने कर्तव्यों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *