पाली। जिला मुख्यालय के एएनएम प्रशिक्षण पर विश्व पशुजन्य रोग दिवस के उपलक्ष में रोग निवारण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे आमजन को पशु जनित रोगों के बारे में जागरूक किया। साथ ही इनसे बचाव की जानकारी दी गई। इस मौके पर एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य केसी सैनी ने बताया कि विश्व पशु जन्य रोग दिवस पर पालतू जानवरों से उन्हें होने वाले स्क्रब टाइफस, ब्रुसेलोसिस, कांगो फीवर, लेपटॉ स्परोसीस एवं रेबीज आदि की जानकारी दी। बताया कि पशुजन्य रोगों के बचाव के लिए संक्रमित जानवर के अथवा उनके शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थ के सीधे संपर्क मे आने से बचें। दूध को उबाल कर ही इस्तेमाल करें। जानवरो के संपर्क मे आने के लिए पूरे शरीर को ढक कर एवं दस्तानो का प्रयोग करें।
विश्व पशुजन्य रोग दिवस पर रोग निवारण कार्यक्रम, पशुओं से होने वाले रोगों की दी जानकारी
ram