महाराजा महासमागम 2026 में चमके दिनेश सिंह, रोड सेफ्टी के लिए मिला ‘महाराजा रत्न’ अवार्ड

ram

जयपुर। महाराजा कॉलेज के पूर्व छात्रों का भव्य मिलन समारोह महाराजा महासमागम 2026 शनिवार, 14 मार्च को मानसरोवर स्थित प्रधान वाटिका में आयोजित किया गया। महाराजा कॉलेज बड़ीज समिति के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश से कॉलेज के पूर्व छात्र शामिल हुए और पुराने दिनों को याद किया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए इंस्पेक्टर दिनेश सिंह फौजदार को ‘महाराजा रत्न 2026’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं चिकित्सा क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए डॉ. योगेश अग्रवाल को ‘महाराजा विभूषण 2026’ अवार्ड प्रदान किया गया। राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रणवेन्द्र शर्मा ने दोनों को अवार्ड प्रदान कर माला पहनाकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि इंस्पेक्टर दिनेश सिंह फौजदार वर्ष 1991 में महाराजा कॉलेज से बीएससी (गणित) में उत्तीर्ण हैं। कार्यक्रम का संचालन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. ललित सांचौरा ने किया। आयोजन संयोजक अवनीश पंवार एवं समन्वयक कंवर सेन यादव ने व्यवस्थाएं संभाली। समिति अध्यक्ष पवन भगत, महासचिव सुनील भारद्वाज और सचिव राकेश फोगाट ने सभी पूर्व छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *