– जर्जर मकान दुकानों की वजह से हो सकता कभी भी बड़ा हादसा
– नगर परिषद के द्वारा नोटिस देने के बावजूद भी नहीं कोई कार्रवाई
डीडवाना। जिला मुख्यालय पर सैकड़ो की संख्या में मकान दुकान जर्जर अवस्था में पड़े हैं,जो बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं,जिस पर नगर परिषद के द्वारा नोटिस भी चस्पा किए गए हैं, जर्जर अवस्था में पड़े मकान दुकानों को नोटिस भी दिए गए,लेकिन फिर भी इन दुकानों मकानों वालों के द्वारा इन मकानों को ना तो धराशाई करवाया जा रहा है,ना ही इनको सही करवाया जा रहा है,जिसकी वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है,लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है,इसी तरह शहर के गुरुजी गली के पास में एक पुराना मकान है, जो जर्जर अवस्था में पड़ा है,उसे पुराने मकान की एक साइड की दीवार अचानक बारिश की वजह से गिर गई, गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था,जिसकी वजह से कोई जनहानि नहीं हुई,दीवार के पास में ही गौवंश के पीने के लिए पानी की खेली बनी हुई है,विद्युत विभाग की डीपी भी लगी हुई है,लेकिन फिर भी जर्जर मकान दुकान मालिकों के द्वारा उनकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, बड़े हादसे को न्योता ये देते नजर आ रहे हैं, संबंधित विभाग को जरूरत है,कि स्वतय ही संज्ञान लेकर इन पर कार्रवाई करें,जो जर्जर अवस्था में मकान दुकान पड़ी है,इनको धराशाही करावे जिस तरह आए दिन जर्जर मकानों की वजह से हादसे होते रहते हैं,इसी तरह कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है,जिस तरह आज एक मकान की दीवार जर्जर अवस्था में पड़ी थी,बारिश की वजह से अचानक गिर गई।

डीडवाना : बारिश की वजह से गिरी मकान की दीवार नहीं हुआ कोई बड़ा हादसा, शहर में सैकड़ो की संख्या में पड़े मकान दुकान जर्जर अवस्था में
ram


