धौलपुर : मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान एवं हरियालो राजस्थान सहित विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

ram

धौलपुर। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का प्रारंभ 5 जून से किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का अधिकतम संग्रहण, पारंपरिक जल स्त्रोतों का संरक्षण, जनसहभागिता से स्वच्छता तथा जागरूकता को बढ़ावा देना है। जिला कलक्टर निधि बी टी ने बताया कि अभियान 5 जून से 20 जून, 2025 तक मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 17 जून मंगलवार को जल ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.1 अन्तर्गत पूर्ण कार्यो का अवलोकन, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.2 अन्तर्गत कार्यो का स्वीकृत करना एवं प्रारंभ करना, हरियालो राजस्थान अन्तर्गत पौधारोपण कार्यो की अग्रिम तैयारी, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.0 अन्तर्गत चयनित ग्रामों की पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल अभियान अन्तर्गत निर्मित एवं प्रस्तावित जल संग्रहण एवं जल संरक्षण कार्यो पर चर्चा एवं 18 जून बुधवार को वन विभाग द्वारा हरियालो राजस्थान हेतु पूर्व तैयारी जैसे गढढे खोदना, सीसीटी, एसजीटी कार्य प्रारंभ, विभागीय योजना में निर्मित 575 जल संग्रहण संरचनाओं का अवलोकन, तुलसी के पौधो का वितरण, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.1 अन्तर्गत पूर्ण कार्यो का अवलोकन, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.2 अन्तर्गत कार्यो का स्वीकृत करना एवं प्रारंभ करना, 60 हजार हैक्टेयर में तैयार लगभग 1 हजार 200 स्थलों का विमोचन, महानरेगा अन्तर्गत कार्यो को प्रारंभ, लवकुश वाटिका पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *