धरियावद। धर्मनगरी में चल रहे पवित्र पर्युषण पर्व के अंतर्गत बुधवार को आठवें दिन संवत्सरी महापर्व बड़े श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातः 7:39 बजे शांतिनाथ भगवान का महाभिषेक कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुए। दोपहर में महिला मंडल द्वारा विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की गई। आज की अंगरचना, पूजा एवं प्रभावना का लाभ नेमीचंद विवेक पामेचा परिवार ने लिया। प्रवचन के दौरान धर्म, क्षमा और मैत्री का महत्व बताया गया। संवत्सरी प्रतिक्रमण दोपहर 3:30 बजे हुआ, जिसमें स्वाध्यायी अर्हम् वीर, अभिषेक भाई, अनुष भाई एवं ध्रुव भाई उपस्थित रहे। वहीं शाम 7 बजे 108 दीपकों से परमत्मा की भव्य आरती संपन्न हुई, जिसमें पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आज की प्रभावना का लाभ प्रताप मेहता, अशोक कोठारी, प्रदीप कोठारी एवं जगदीश सेठिया परिवार द्वारा लिया गया। धरियावद में जारी पयूषण पर्व के चलते धर्मनगरी में हर दिन भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

धरियावद : श्वेतांबर जैन मंदिर में पजुषण के आठवें दिन शांतिनाथ भगवान का महाभिषेक
ram


