उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा रविवार को चित्तौड़गढ़ में

ram

चित्तौड़गढ़। उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा रविवार को चित्तौड़गढ़ दौरे पर रहेंगे। विशिष्ट सहायक भगवत सिंह राठौड़ ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे राजसमंद से प्रस्थान कर सांय 4:30 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे। यहां वे जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। साथ ही, प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री सांय 6:30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *