उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी बुधवार को पेश करेंगी राज्य बजट

ram

जयपुर। उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के राज्य बजट को अंतिम रूप दे दिया है। उपमुख्यमंत्री बुधवार को प्रातः 11 बजे राजस्थान विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेंगी। मंगलवार को उपमुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक में बजट के अंतिम बिंदुओं पर चर्चा कर उसे स्वीकृति दी गई। इस दौरान प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गालरिया, शासन सचिव वित्त (व्यय) टीना सोनी, शासन सचिव वित्त (बजट) राजन विशाल, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कुमारपाल गौतम तथा निदेशक वित्त (बजट) बृजेश किशोर शर्मा उपस्थित रहे।राज्य के विकास, वित्तीय अनुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित इस बजट को लेकर राजनीतिक और आर्थिक हलकों में विशेष रुचि बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *