उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुंडारा में राज्य मंत्री देवासी की माताजी को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक प्रकट किया

ram

पाली। राज्य की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज रविवार को देसूरी की नाल का निरीक्षण करने के बाद पाली के मुण्डारा-बाली पहुंची। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वहां राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के निवास पर मिली और उनके माताजी के देवलोकगमन पर गहरा दुख और शोक प्रकट किया।
उन्होंने ईष्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर वे शोक संतृप्तत परिजनों से मिली और उन्हें ढ़ांढ़स बंधाया साथ ही उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राज्यमंत्री की माताजी स्वर्गीय दौलीबाई को श्रद्धासुमन अर्पित किये औऱ श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *