सीएम भजन लाल शर्मा को उप मुख्यमंत्री बैरवा और गृह राज्यमंत्री बेढम ने दीं जीत की बधाई

ram

जयपुर। राजस्थान विधानसभा उप चुनाव की 7 में से 5 सीटों पर जीतने के लिए सीएम भजन लाल शर्मा को उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने रविवार सुबह सीएम हाउस जाकर जीत की बधाई दी।

इस दौरान गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की अथक मेहनत के कारण ही भाजपा को उप चुनाव में भी जबरदस्त जन आशीर्वाद मिला है। इन चुनावों ने राजस्थान सरकार के कल्याणकारी फैसलों पर अपनी मुहर लगा दी है। इतना ही नहीं इससे कांग्रेस का झूठ औऱ लूट वाला चेहरा उजागर हो गया है।
बता दें कि राजस्थान की जिन 7 सीटों पर उप चुनाव हुए हैं, उनमें से पहले 6 सीटें कांग्रेस के पास थीं। इस तरह कांग्रेस को 5 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है। जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) राजस्थान विधानसभा से ही बाहर हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *