नई दिल्ली। भारत के स्वादिष्ट और सेहतमंद नाश्ते की लिस्ट में पोहा शामिल है जो भारत के कई शहरों में काफी स्वाद के साथ खाया जाता है। पोहे के प्रति लोगों की दीवानगी को देखते हुए हर साल विश्व पोहा दिवस 7 जून को मनाया जाता है। यह दिन भले ही साल में एक बार मनाया जाए लेकिन कुछ शहर और परिवार ऐसे हैं जहां हर दिन पोहा डे होता है। पोहा चिवड़े से बनने वाली एक डिश है, जिसे लोग नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। यहां महाराष्ट्र से लेकर मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत तक पोहा खाया जाता है। हालांकि राज्य अलग और स्वाद अलग का असर पोहे पर भी देखने को मिलता है। अगर आप अलग-अलग शहरों के पोहे का स्वाद चखना चाहते हैं तो यहां आपको पोहा बनाने की आठ विधि बताई जा रही हैं।
इंदौरी पोहा
मध्य प्रदेश के इंदौर का पोहा काफी मशहूर है। यहां स्ट्रीट फूड से लेकर घर-घर में सुबह की शुरुआत पोहे से होती है। इंदौरी पोहे को बनाने के लिए मोटे चिवड़े को पानी से धो लिया जाता है,हालांकि अधिक समय तक भिगोना नहीं है। भाप में पोहे को पकाकर इसमें नमक-चीनी डालकर भुनी मूंगफली, राई, सौंफ, कड़ी पत्ता के तड़के को ऊपर से मिलाया जाता है। नमक, मिर्च और नमकीन डालकर सर्व किया जाता है।
महाराष्ट्रियन पोहा
महाराष्ट्रियन स्टाइल पोहा कांदा पोहा के नाम से मशहूर है। इसमें पानी में धुले गए नरम पोहे में हल्की सी हल्की और नमक चीनी मिलाकर रख देते हैं। फिर कढ़ाई में तेल गर्म राई, जीरा, चुटकी भर हींग और बारीक कटे प्याज को भूनकर उसमें पोहा, फ्राइड कुरकुरी मूंगफली मिलाकर पांच ढककर पककाएं। ऊपर से नींबू, हरा धनिया और नारियल कद्दूकस करके डालें।
कोलाचे पोहा
कोलाचे पोहा भी महाराष्ट्र के कोकण क्षेत्र में खाया जाता है। इसे कोंकणी शैली से बनाया जाता है। यह खट्टा मीठा होता है, जिसमें नारियल का दूध, इमली का गूदा, गुड़ डाला जाता है। ये हल्का लिक्विड रूप में होता है।


