नए साल के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रहा है। बुधवार की सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में कोहरे की चादर ढकी रही है। इस दौरान दिल्ली में पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दिल्ली में जनता को अच्छी हवा में सांस लेने को नहीं मिलेगा। दिल्ली में वायु गुणवत्ता गुरुवार तक “खराब” रहने की आशंका है। दिल्ली के गिरते तापमान के कारण लोग आग तापने को मजबूर हो गए है।बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक और मंगलवार को दर्ज किए गए तापमान से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम था, जब दिल्ली के कुछ हिस्सों में “ठंडा दिन” से लेकर “गंभीर ठंडा दिन” दर्ज किया गया था।
मंगलवार को पश्चिमी दिल्ली के पूसा में सबसे कम अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी के मौसम का प्रतिनिधित्व करने वाले सफदरजंग में अधिकतम तापमान मंगलवार को “ठंडे दिन” के मानदंडों पर खरा नहीं उतरा। बुधवार को इसके 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद थी।”ठंडा दिन” तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक कम होता है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है। “गंभीर ठंडा दिन” तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक कम होता है और पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है। बुधवार को सुबह के समय कोहरे के कारण पालम में दृश्यता सुबह 5.30 बजे 100 मीटर और सफदरजंग में 700 मीटर रह गई।