दिल्ली मेट्रो: येलो लाइन के एक हिस्से में 14-19 नवंबर तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी

ram

राष्ट्रीय राजधानी के जनकपुरी पश्चिम से आर. के. आश्रम तक 490 मीटर लंबे खंड पर सिविल कार्य के कारण येलो लाइन पर मेट्रो सेवाएं 14 नवंबर की रात से 19 नवंबर तक अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार, जनकपुरी पश्चिम और आर. के. आश्रम के बीच 490 मीटर लंबे खंड पर नियोजित निर्माण कार्य के कारण यह व्यवधान उत्पन्न होगा। इसमें कहा गया है कि इस खंड पर मेट्रो सेवाएं 14-15 नवंबर की दरमियानी रात से 19-20 नवंबर की दरमियानी रात तक कुछ समय के लिए प्रभावित रहेंगी। परिणामस्वरूप, समयपुर बादली और जहांगीरपुरी के बीच रात 10.45 बजे के बाद सुबह 7.02 बजे सेवाएं शुरू होने तक कोई ट्रेन सेवा नहीं होगी। बयान में कहा गया है कि तीन स्टेशन- समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर 18-19 और हैदरपुर बादली मोड़- सुबह 7.02 बजे तक सेवा बहाल होने तक बंद रहेंगे। हालांकि, इस अवधि के दौरान जहांगीरपुरी से गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर तक येलो लाइन के शेष हिस्सों पर मेट्रो सेवाएं निर्बाध चलती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *