दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार यमुना के पुनरुद्धार पर ध्यान केंद्रित कर रही है और पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से सोनिया विहार तथा जगतपुर के बीच नदी में ‘क्रूज’ सेवा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत वजीराबाद बैराज (सोनिया विहार) से जगतपुर (शनि मंदिर) तक यमुना के छह किलोमीटर हिस्से को पर्यटकों के लिए ‘क्रूज’ संचालन के मकसद से विकसित किया जाना है।दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) ने चिन्हित नदी क्षेत्र परसौर या विद्युत बैटरी चालित दो ‘क्रूज’ के संचालन के लिए उपयुक्त ‘ऑपरेटर’ की नियुक्ति के लिए शुक्रवार को आरएफक्यू जारी किया।

दिल्ली सरकार पर्यटन के उद्देश्य से यमुना में बना रही ‘क्रूज’ सेवा की योजना
ram