दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को छठ पूजा के लिए आईटीओ घाट पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और घोषणा की कि शहर भर में 1,000 से अधिक स्थलों पर छठ घाटों की तैयारी चल रही है। आतिशी ने कहा कि आज शहर में 1000 से अधिक स्थानों पर छठ घाट बनाए जा रहे हैं। हमारे सभी मंत्री और विधायक छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। मैं भाजपा से छठ पूजा पर राजनीति नहीं करने का आग्रह करती हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ का पर्व पूर्वांचली भाई-बहनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है और हम पिछले 10 साल से इस पर्व को पूरी दिल्ली में धूमधाम से मनाते हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले दिल्ली में सिर्फ 60 जगह पर सरकार द्वारा छठ पर्व मनाया जाता था लेकिन आज 1000 से ज्यादा शानदार छठ घाट दिल्ली सरकार ने तैयार किये हैं जहां सभी लोग अच्छी तरह छठी मैया की पूजा कर पाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उधर चिराग दिल्ली में BJP की DDA द्वारा छठ पूजा को रोकना BJP की पूर्वांचल विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। विभिन्न भारतीय राज्यों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने वाला सूर्य-पूजा का त्योहार छठ पूजा इस साल 5 से 8 नवंबर तक मनाया जाएगा। संबंधित घटनाक्रम में, विधायक सौरभ भारद्वाज ने भाजपा की आलोचना जारी रखी और उन पर राजधानी में विशिष्ट स्थलों पर भक्तों को पूजा करने से रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने एक्स पोस्ट पर आरोप लगाया कि चिराग दिल्ली छठ घाट छावनी बन गया है। पुलिस के बाद अब सीआरपीएफ की बटालियन भी मौजूद है। अगर जनता बीजेपी के साथ है तो इतना डर क्यों है?

दिल्ली की CM आतिशी ने ITO पर लिया जायजा, बोलीं- पहले 60 छठ घाट थे, अब 1000 से ज्यादा किए जा रहे तैयार
ram