दौसा। जिले की सिकराय तहसील के ग्राम पाटन निवासी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिसर नरेश कुमार मीणा (बीपी सिंह) ने डिप्टी चीफ मिनिस्टर प्रेम चंद बैरवा से मुलाकात की। उन्होंने डिप्टी सीएम को नए साल की शुभकामनाएं दीं और दौसा जिले के विकास को लेकर चर्चा की।नरेश कुमार मीणा ने बताया कि डिप्टी सीएम ने जिले की राजनीति व संगठन को लेकर जानकारी ली। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने व लोगों को बैंक की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

दौसा: डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा से एसबीआई अधिकारी नरेश कुमार मीणा की शिष्टाचार भेंट, दौसा के विकास पर हुई चर्चा
ram


