जोधपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाउ लाल वैष्णव (81 वर्ष), का आज AIIMS जोधपुर में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और AIIMS जोधपुर में उपचाराधीन थे। चिकित्सा टीम के हरसंभव प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊ लाल वैष्णव जी के निधन पर गहरा शोक जताया है। राज्यपाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाउलाल वैष्णव का निधन
ram