चंडीगढ़। देश की बटी रजवंत कौर ने इंग्लैड में दो स्वर्ण पदक जीत कर तिरंगे का मान बढ़ाया है। ब्रिटिश पावर लिफ्टिंग फेडरेशन और वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग यूनियन की ओर से आयोजित ब्रिटिश इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपिशनशिन रॉ में रजवंत ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 115 किलोग्राम भार वर्ग और 55 किलोग्राम वेट क्लास कैटेगरी में देश को मेडल दिलवाए है। प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थी।
पावर लिफ्टिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से उन्हें इंग्लैंड में होनी वाली इस प्रतियोगिता के लिए चुना गया था। उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन करने के साथ-साथ फेडरेशन के पदाधिकारियों की ओर से उन पर जताए विश्वास पर खरी उतरी।
पावर लिफ्टिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कैप्टन जगप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय इंग्लैंड में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई थी। रजवंत मोहाली के खरड़ में रहती है, उनके पिता सुमेंद्र सिंह पेशे से किसान थे और उनकी मृत्यू हो चुकी है। उनके पिता भी चाहते थे कि वह देश का नाम रोशन करें जो आज रजवंत ने करके दिखा दिया है।
अध्यक्ष जगप्रीत ने रजवंत की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने सिलेक्शन को सफल बनाया है। उन्होंने प्रतियोगिता में दिखाया है कि देश की बेटी भी मेडल लेकर आ सकती है। वहीं रजवंत से अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, फेडरेशन और अपनी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि फेडरेशन ने उन पर विश्वास जताया और वह उस पर खरी उतरी। विदेश में तिरंगे का मान बढ़ाने की खुशी सबसे बड़ी है।
इस प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही रजवंत ने 29-30 जून को स्पेन में होने वाले वर्ल्ड कप में भी जगह बना ली है। रजवंत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह इस विश्वकप में भी अपने प्रदर्शन को दोहराएंगी और देश के लिए मेडल जीत कर आएंगी।
मेडल जीतने पर पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई और वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन ग्रेट खली ने भी रजवंत से मिलकर उन्हें बधाई दी। खली ने कहा कि सफलता की पूंजी सिर्फ मेहनत है। मेडल जीत कर आने पर रजवंत का फेडरेशन के अधिकारियों के अलावा उनके रिश्तेदारों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया।