ओडिशा में चक्रवात दाना की चेतावनी, बंद हुए स्कूल, सरकार ने जारी किया आदेश

ram

ओडिशा में इन दिनों चक्रवात की चेतावनी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र 23 अक्टूबर तक चक्रवात दाना में हो सकता है। ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल में ये चक्रवात पहुंच सकता है। इस तूफान से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। चक्रवात को लेकर ओडिशा के पुलिस महानिदेशक सुधांशु शेखर सदांगी ने पुष्टि की है कि पुलिस तूफान से उत्पन्न किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। सदांगी ने संवाददाताओं से कहा, “हम चक्रवात के मार्ग पर नज़र रख रहे हैं, चाहे इसका असर बांग्लादेश पर पड़े या ओडिशा पर। हमारी कार्रवाई इसके प्रक्षेप पथ पर निर्भर करेगी, लेकिन फिलहाल तैयारियाँ पूरी हैं।” सुधांशु शेखर सदांगी ने बताया कि वे समुद्र में गए मछुआरों को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि कल तक उन्हें पता चल जाएगा कि कौन से जिले प्रभावित होने की संभावना है और उनकी कार्रवाई उसी पर निर्भर करेगी।चक्रवात दाना के बारे में अब तक हम जो जानते हैं:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *