भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा बिजयनगर का संस्कृति सप्ताह का शुभारम्भ गौ सेवा से

ram

बिजयनगर। भारत विकास परिषद द्वारा संस्कृति सप्ताह 2025 के प्रथम दिवस पर सदस्यों द्वारा बाड़ी माताजी गौशाला में जाकर गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाकर गौ सेवा का कार्य किया।
कार्यक्रम प्रभारी टीना पीपाड़ा व सह प्रभारी खुशबू कोठारी ने बताया कि यह सप्ताह दिनांक 14 जनवरी से 20 जनवरी 2025 तक चलेगा जिसमें विभिन्न विद्यालयों में पारमपारिक खेल, प्रतियोगिता,रामायण व महाभारत पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता ,चित्रकला प्रतियोगिता,माण्डना प्रतियोगिता ,निबन्ध प्रतियोगिता,नृत्य प्रतियोगिता, देश भक्ति गायन प्रतियोगिता एवं सेवा कार्य किया जायेगा।*
*संस्कृति सप्ताह के शुभारम्भ पर एस एन जोशी,बृजेश बाल्दी,विमल भंसाली,अशोक गोयल,सुनिल सोमानी,अंकित सॉखला,पंकज पीपाड़ा,विकास कोठारी,गौतम भलावत,राकेश गर्ग ,डॉ पंकज धनोपिया व महिला सदस्यों में उषा गोयल, संगीता बाल्दी,रेखा भंसाली,संगीता गर्ग,रेखा पोखरणा, इन्द्रा सोनी,गरिमा नाहर, विजयलक्ष्मी सोमानी, चीनू सांखला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *