जब सभी को समान अवसर, न्याय मिलता है तभी संविधान सफल होता है : सिद्धरमैया

ram

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि जब सभी को समान अवसर और न्याय मिलता है तभी संविधान सफल होता है, इसीलिए उनकी सरकार सभी जातियों और धर्मों के गरीबों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम लागू किए गए हैं।मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को यहां उल्लाल स्थित सैयद मदनी दरगाह के उर्स कार्यक्रम के दौरान एक सामाजिक सद्भाव सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद उसे संबोधित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि तमाम आलोचनाओं के बावजूद उनकी सरकार गरीबों के उत्थान के लिए इन योजनाओं को जारी रखेगी।उन्होंने कहा, ‘‘हमें विविधता में एकता देखनी चाहिए। हम सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास कर रहे हैं। जब सभी को समान अवसर और न्याय मिलता है तभी संविधान सफल होता है। सरकार इसी रास्ते पर चल रही है।’’ इससे पहले मुख्यमंत्री ने दरगाह पर जियारत भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *