पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

ram

टोंक। जिला कांग्रेस कमेटी टोंक द्वारा डीसीसी कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर प्रदेश उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने कहा कि स्व. मनमोहन सिंह महान एवं उदार व्यक्तित्व के धनी थे, जिनके लिए देश का विकास ही सर्वोपरि रहा, जन-कल्याण के प्रति डॉॅ. मनमोहन सिंह आजीवन समर्पित रहे। जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने डॉ. मनमोहन सिंह को नमन करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह के निधन से एक युग का अंत हुआ है । डॉक्टर सिंह ने आरबीआई गवर्नर, वित्त मंत्री तथा प्रधानमंत्री के कार्यकाल में नीति निर्माण, आर्थिक सुधार किए हैं। सोशल मीडिया प्रभारी जर्रार खान ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व विधायक कमल बैरवा, संगठन महासचिव दिनेश चौरासिया, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक, सेवादल महिला जिलाध्यक्ष शबाना बी, फौजु राम मीणा, अशोक महावर, केदार चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, इरशाद बेग, अब्दुल खालिक, कमलेश चावला, अजीज कुरैशी, सीपी मेहता, पंकज यादव, मुराद गांधी, आमिर फारूक, फिरोज, सै. मेहमूद शाह, कमर एवं शिवजी राम मीणा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *