PM Modi के वर्धा दौरे को लेकर कांग्रेस का तंज, गांधी और गोडसे के बीच कहां खड़े हैं प्रधानमंत्री

ram

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज महाराष्ट्र के वर्धा में हैं। हालांकि, मोदी के इस दौरे को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि वह महात्मा गांधी और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे के बीच कहां खड़े हैं। इसको लेकर महासचिव जयराम रमेश ने एक एक्स पोस्ट किया है। अपने पोस्ट में रमेश ने लिखा कि नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री आज वर्धा जा रहे हैं। इन तीन सवालों के जवाब उन्हें अवश्य देने चाहिए। किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए प्रधानमंत्री क्या कर रहे हैं? वन अधिकार कानून को लागू करने के मामले में भाजपा ने आदिवासियों को निराश क्यों किया है? गांधी और गोडसे के बीच प्रधानमंत्री कहां खड़े हैं?
रमेश ने आगे कहा कि वर्धा वह शहर है जहां कभी महात्मा गांधी रहते थे। प्रधानमंत्री की पार्टी आज महात्मा के आदर्शों पर खतरनाक ढंग से हमला कर रही है। उनके कुछ नेताओं ने महात्मा के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया और उनका मज़ाक उड़ाया है। रमेश ने दावा किया कि भाजपा के कई नेताओं ने कहा कि वे गोडसे और गांधी के बीच चयन करने में असमर्थ हैं। कांग्रेस नेता ने सवाल किया, ‘‘नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री के पास अपनी पार्टी के कार्यों के बचाव में कोई तर्क है? गांधी और गोडसे के बीच प्रधानमंत्री कहां खड़े हैं?’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *