छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फ्री बिजली समेत लगाई वादों की झड़ी

ram

bhupesh baghel

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र रविवार को जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र के जरिए कांग्रेस पार्टी ने जनता को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक वादे किए हैं। छत्तीसगढ़ की जनता से वोट हासिल करने की इरादे से कांग्रेस ने वादों की झड़ी लगाई है। कांग्रेस ने मुफ्त बिजली, धान खरीद आदि को लेकर बड़े-बड़े जनता से किए हैं।

चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की जनता को लुभाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है जिसमें कई बड़े वादे किए हैं। पहले की तरह इस बार भी कांग्रेस ने कर्ज माफी की घोषणा की है। 1 नवंबर से धान की खरीदी हो रही है जिसमें प्रत्येक एकड़ 20 क्विंटल की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए ₹3200 कांग्रेस पार्टी देगी। राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेज में केजी क्लास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की शिक्षा फ्री में मुहैया कराई जाएगी। तीन तेंदूपत्ता प्रति बोरा ₹6000 मी उपलब्ध होगा जिसके लिए ₹2000 बढ़ाए गए। राज्य की जनता को 200 यूनिट तक फ्री बिजली दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने भाजपा को घेरा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि साल 2018 के वादे सोच समझकर किए गए थे। इन 5 वर्षों के दौरान सरकार ने कुल 36 वादे किए थे जिनमें से 98% वादे या घोषणाएं पूरी कर दी गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने तीन बार फ्रंट पेज के 31 में से 25 वाले भी पूरे नहीं किए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने 1 घंटे में किसानों का कर्ज माफ कर दिया था। राज्य सरकार के इस फैसले से 20 लाख किसानों के 10000 करोड रुपए माफ किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *