बिट्टू के बयान के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार,गहलोत ने गिरफ्तारी को निंदनीय

ram

जयपुर। केन्द्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के विवादास्पद बयान के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया, जिसके दौरान कई जगहों पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा केन्द्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए हिंसक बयान का विरोध कर रहे राजस्थान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी निंदनीय है। लोकतंत्र में सुरक्षा दायरे का पालन करते हुए काले झंडे दिखाना, नारेबाजी करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। रवनीत बिट्टू को अपने बयान पर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *