कांग्रेस ने यमुना किनारे शारदा सिन्हा के नाम पर छठ घाट बनाने का वादा किया

ram

कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह महाकुंभ की तरह ही यमुना नदी के तट पर एक समर्पित छठ घाट बनाएगी, जिसका नाम बिहार कोकिला दिवंगत शारदा सिन्हा के नाम पर होगा।कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान दिल्ली के विकास में पूर्वांचल के लोगों के योगदान को रेखांकित किया, खासकर कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान जब ‘‘राष्ट्रीय राजधानी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नगरों में से एक बना दिया गया था।’’ सिंह ने हालांकि कथित तौर पर पूर्वांचली समुदाय की चिंताओं को दूर करने के बजाय महज वोटबैंक के रूप में उनका शोषण करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) की आलोचना की।उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने सत्ता में लौटने पर छठ पूजा को ‘महाकुंभ’ की तरह बनाने का संकल्प लिया है, और यमुना तट पर एक अलग छठ घाट बनाया जाएगा, जिसे एक अलग जिला घोषित किया जाएगा और इसका नाम शारदा सिन्हा घाट रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *