मुस्लिम बहुल सीटों पर Congress को भर-भर के मिले वोट! रोहिंग्या मुसलमानों का भी रहा अहम रोल?

ram

कांग्रेस पार्टी की हरियाणा विधानसभा चुनावों में लगातार तीसरी हार से सत्ता में वापसी के सपने चकनाचूर हो चुके हैं। जाट बहुल कई सीटों पर भी पार्टी बुरी तरह से हारी है, जिसे वह अपना गढ़ मान कर चल रही थी। लेकिन, मुस्लिम बाहुल्य मेवात क्षेत्र में उसे जो जीत मिली है। वह पूरे हरियाणा के मतदाताओं ने जो जनादेश दिया है, उसके ठीक विपरीत है। इलाके में करीब 80 फीसदी मुस्लिम आबादी है और नूंह जिले की तीनों ही सीटों पर कांग्रेसी उम्मीदवारों की जीत का अंतर बहुत ही विशाल है।
मेवात इलाके में विधानसभा की पांच सीटें आती हैं। जिसमें नूंह, पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका नूंह जिले की सीटे हैं। वहीं सोहना गुरुग्राम और हथीन विधानसभा सीट पलवल जिले का हिस्सा हैं। इनमें से नूंह जिले की तीनों ही सीटें मुस्लिम बहुल हैं। बाकी दोनों में भी वही ज्यादातर बार निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं।

रोहिंग्या मुसलमानों को नूंह में किसने बनाया स्थायी निवासी ?
अब सवाल उठ रहा कि रोहिंग्या मुसलमानों को स्थायी निवासी किसने बनाया है ? मसलन, नूंह विधानसभा में 1.5 लाख से ज्यादा वोटर हैं, जिनमें से लगभग 60 हजार वोटर ही हिंदू हैं। बाकी सारे मुसलमान हैं। लेकिन, जानकारी के मुताबिक यहां के कई गांवों में रोहिंग्या मुसलमान स्थायी तौर पर बस चुके हैं। कुछ तो 10 से 15 वर्षों से रह रहे हैं।
रोहिंग्या मुसलमानों का पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका में भी बसेरा!
पुन्हाना में करीब 2 लाख वोटरों में से सिर्फ 25 से 30 हजार ही हिंदू मतदाता हैं। बाकी सारे मुसलमान हैं। यहां भी रोहिंग्या मुसलमानों का बसेरा बताया जाता है। फिरोजपुर झिरका की कहानी भी अलग नहीं है। इस सीट पर 2.47 लाख मतदाताओं में से सिर्फ 25 से 30 हजार के करीब ही हिंदू हैं, बाकी मुसलमान वोटर हैं। रोहिंग्या मुसलमान की उपस्थिति यहां भी बताई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *