क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी का आईपीओ खुला, 25 फरवरी तक कर सकेंगे निवेश

ram

नई दिल्ली। रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सोमवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। निवेशक इसमें 25 फरवरी तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 1,000–1,053 रुपये तय किया है।

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने अपने आईपीओ के खुलने से पहले 21 फरवरी को प्रमुख एंकर निवेशकों से 921 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने निवेशकों को 1,053 रुपये प्रति शेयर के भाव 87,46,437 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी के आईपीओ का साइज 3,100 करोड़ रुपये है।

नवीकरणीय ऊर्जा समाधान प्रदाता कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 1,000–1,053 रुपये तय किया है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) दोनों लेकर आ रही है। निवेशक इसमें कम से कम 14 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 14 इक्विटी शेयर्स के मल्टीपल में बिड कर सकते हैं।

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड एक वाणिज्यिक और औद्योगिक नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी है, जिसकी स्थापना वर्ष 2010 में मुंबई भारत में हुई थी। इस कंपनी की स्थापना कुलदीप जैन, प्रताप जैन और निधि जैन ने कॉर्पोरेट प्रमोटर बीजीटीएफ वन होल्डिंग्स लिमिटेड और केएमपीआईएनसी एलएलपी के साथ मिलकर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *