नई दिल्ली। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (एनएलयू) की ओर से CLAT PG 2026 में दाखिले के लिए तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। जो उम्मीदवार क्लैट पीजी की परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे और काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। अब वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर क्लैट पीजी के लिए तीसरे अलॉटमेंट लिस्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें, यह लिस्ट देश भर की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से लॉ में स्नातकोत्तर के लिए जारी की गई है।
CLAT PG 2026: ऐसे डाउनलोड करें अलॉटमेंट रिजल्ट
एनएलयू ने CLAT PG 2026 में दाखिले के लिए तीसरा अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
तीसरा अलॉटमेंट रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर ‘CLAT PG 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
इसके बाद अलॉटमेंट रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
रिजल्ट के बाद प्रक्रिया
तीसरा अलॉमेंट रिजल्ट देखने के बाद जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है। वे उम्मीदवार पीजी कोर्स में दाखिला लेने के लिए तीन में से किसी एक विकल्प का चयन कर सकते हैं। ऐसे में अगर उम्मीदवार अपनी आवंटित सीट से पूरी तरह संतुष्ट हैं, तो वे फ्रीज विकल्प का चयन करके अपनी सीट पक्की कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के पास दूसरा विकल्प यह है कि यदि अगर उन्हें आवंटित सीट मिल गई हैं, लेकिन वे यूनिवर्सिटी में अपग्रेड का इंतजार कर रहे हैं, तो वे फ्लोट का विकल्प चयन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास तीसरा विकल्प यह है कि यदि कोई उम्मीदवार अपनी आवंटित सीट नहीं लेना चाहता है, तो वे एग्जिट का विकल्प चयन कर सकते हैं।



