नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। जो उम्मीदवार कक्षा दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीएसई की ओर से कक्षा दसवीं परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च, 2026 तक किया गया था। सीबीएसई कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह जारी कर सकता है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर को संभालकर रखें।
इतने छात्र हुए शामिल
इस साल कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 25 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसके साथ ही कक्षा दसवीं परीक्षा के लिए कुल 8,074 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
यहां से भी कर सकते हैं रिजल्ट चेक
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ इन वेबसाइट से भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं, जो इस प्रकार है।
CBSE Board 10th Result 2026: डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
छात्र एवं अभिभावक सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा, डिजिलॉकर से भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिलॉकर से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाकर विजिट करें।
अब मोबाइल नंबर या आधार नंबर को डालकर लॉगिन करें।
इसके बाद ‘Issued Documents’ सेक्शन पर क्लिक करें।
अब सीबीएसई क्लास 10th रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
दोबारा होगी कक्षा दसवीं की परीक्षा
इस साल से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा दो बार आयोजित कराई जाएगी। जो छात्र रिजल्ट आने के बाद अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे। वे छात्र सीबीएसई द्वारा आयोजित दूसरी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होकर अपने प्रदर्शन को सुधार सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में छात्रों को वे अंक दिए जाएंगे, जिसमें उन्होंने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।



