घने कोहरे की चादर में ढ़का नजर आया चूरू दृश्यता 50 फीट से भी कम

ram

चूरू बुधवार की सुबह चूरू सफेद कोहरे के चादर में ढका नजर आया‌ लोगों की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। सुबह के समय चली बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरा कर रख दिया। कोहरे के कारण सुबह के समय सड़क पर गाड़ियां हेडलाइट जलाकर रेंगती हुई चलती नजर आई। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से पूर्वी, उत्तरी और पश्चिमी भागों में आगामी दो-तीन दिन घना से अति घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं कोहरे की विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की जा सकती है। सुबह के वाहन ड्राइवर कम विजिबिलिटी के समय वाहन विशेष सावधानी से चलाएं। उन्होंने बताया कि शेखावाटी और आसपास के क्षेत्रों में आगामी तीन-चार दिन न्यूनतम तापमान कहीं-कहीं चार डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया जा सकता है। जिससे कड़ाके की ठंड का असर भी बढ़ सकता है। सर्दी से राहत पाने के लिए लोग और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे है। सुबह के समय पेड़ और पौधों की पत्तियों पर ओस की बूंदें जमी हुई नजर आती है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधितम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *