चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन मैदान में 22 से 24 फरवरी तक चूरू महोत्सव – 2025 का आयोजन किया जाएगा। चूरू महोत्सव – 2025 के तीन दिवसीय आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियां व प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। यह जानकारी कार्यक्रम प्रभारी एडीएम अर्पिता सोनी ने रविवार को चूरू नगर परिषद कार्यालय के सभागार कक्ष में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि मीडिया के सहयोग से चूरू महोत्सव- 2025 का सफल आयोजन हो। प्रशासन एवं मीडिया के समन्वय से हमारी संस्कृति व सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजें। आमजन की लोकरंग के इस महोत्सव में अधिकतम भागीदारी हो तथा सभी के आपसी समन्वय से एक बेहतरीन आयोजन हो।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से पूर्व महोत्सव के आयोजन को लेकर अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं तथा समुचित दिशा- निर्देश दिए गए हैं। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा सहित समस्त अधिकारियों द्वारा तैयारियों की मॉनीटरिंग की जा रही है एवं समयबद्ध ढंग से तैयारियां की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर चूरू महोत्सव को जिले के लिए पर्व के रूप में मनाएं और अपनी सक्रिय भागीदारी के साथ एक अमिट छाप छोड़ें।
उन्होंने सभी जिले वासियों से महोत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सम्मिलित होने की अपील की है। इस अवसर पर चूरू नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने आयोजन से जुड़ी विविध गतिविधियों की जानकारी दी।

मीडिया के सहयोग से चूरू महोत्सव का हो सफल आयोजन : सोनी
ram


