जिला मुख्यालय पर चूरू महोत्सव – 2025 का हुआ शुभारंभ

ram

चूरू। जिला मुख्यालय पर शनिवार को चूरू महोत्सव – 2025 का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ समारोह में जिला प्रमुख वंदना आर्य, विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एसपी जय यादव, जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, प्रधान दीपचंद राहड़, छापर नगरपालिकाध्यक्ष श्रवण माली, एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, सहित अधिकारियों प्रतिनिधियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम का किया विधिवत शुभारंभ
पुलिस लाइन मैदान में बनाए गए कला मंच में विधायक हरलाल ने चूरू महोत्सव – 2025 में कार्यक्रम के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि जिले की ऐतिहासिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करने की दिशा में जिला मुख्यालय पर आयोजित किए रहे चूरू महोत्सव को हम सभी सक्रिय भागीदारी से एक सफल आयोजन बनाए। चूरू का इतिहास बहुत ही गौरवमयी रहा है। हम यहां की समृद्ध विरासत को सहेजें और भावी पीढ़ी को भी यह विरासत में दें। हम यहां की परंपराओं और संस्कृति का संचार करें और लोकरंग का आनंद लें।
उन्होंने कहा कि जिले में चूरू महोत्सव 18 साल बाद आयोजित किया जा रहा है। यहां के हुनर को एक मंच मिले, इसी प्रयास के साथ यहां की छिपी हुई कला को प्रोत्साहित करें।
इस अवसर पर जिला प्रमुख वंदना आर्य ने कहा कि हम सभी अपने संबंधित प्रयासों से जिले की संस्कृति एवं सांस्कृतिक परंपराओं का संवर्द्धन व संरक्षण करें। यहां की हुनरबाजों के हुनर को प्रोत्साहित करें।
उन्होंने कहा कि हम नई पीढ़ी को परंपराओं, संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत से जोड़ें और गौरव गाथा से उन्हें परिचित करवाएं।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कार्यक्रम की जानकारी दी तथा अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान एसपी जय यादव, एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, एसडीएम बिजेंद्र सिंह, तहसीलदार अशोक गोरा, डीवाईएसपी सुनील झाझड़िया, एसीईओ दुर्गा ढाका, मदनलाल, नरेंद्र सिंह शेखावत, डॉ मंगल जाखड़, नगेंद्र सिंह सहित अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व सभापति विजय शर्मा, अभिषेक चोटिया, सुशील लाटा, धर्मेंद्र राकसिया, दौलत तंवर, दीनदयाल सैनी, सुरेश सारस्वत, नरेंद्र कंवल, हेम सिंह, सीपी शर्मा, भास्कर शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी विद्यार्थी एवं नागरिकगण मौजूद रहे।
संचालन प्रीति सक्सेना व बजरंग हर्षवाल ने किया।

क्राफ्ट बाजार का उद्घाटन कर किया अवलोकन
इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण, जिला प्रमुख वंदना आर्य, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एसपी जय यादव, प्रधान दीपचंद राहड़, एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, छापर नगरपालिकाध्यक्ष श्रवण माली सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर क्राफ्ट बाजार का उद्घाटन किया और भ्रमण कर क्राफ्ट बाजार का अवलोकन किया। अतिथियों ने क्राफ्ट बाजार में राजीविका द्वारा लगाई के स्टालों एवं विभिन्न विक्रेताओं द्वारा लगाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उत्पादों की सराहना की।

कला दीर्घा में कला प्रदर्शनी का किया अवलोकन
इस अवसर पर अतिथियों ने समारोह स्थल पर लगाई गई कला दीर्घा में फोटो, पेंटिंग, स्केच आदि कलाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सराहना की।

ऐतिहासिक कैमरों की लगाई प्रदर्शनी
कार्यक्रम के दौरान चूरू के प्रसिद्ध फोटोग्राफर जसकरण सोनी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
जसकरण सोनी के पुत्र राजेंद्र सोनी ने प्रदर्शनी में अब तक के कैमरा एवं तस्वीरें तथा तस्वीरों को निकालने के लिए काम में ले जाने वालों उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई और अतिथियों को उनके बारे में जानकारी दी। प्रदर्शनी में चूरू के अब तक के जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक, पुराने ऐतिहासिक फोटो, वर्ष 1942 से लेकर के अब तक के विशेष आयोजनों के फोटो तथा 1910 से लेकर अब तक के कैमरे का प्रदर्शन किया गया, जिस पर दर्शकों ने सराहना की। उल्लेखनीय है कि जसकरण सोनी चूरू के प्रसिद्ध फोटोग्राफर रहे हैं, जिनके शिष्यों ने दूसरे देशों में भी फोटोग्राफी कार्य किया और अपने स्टूडियो स्थापित किया। प्रदर्शनी में राजेंद्र सोनी, पंकज सोनी, राहुल सोनी आदि ने आगंतुकों को छाया चित्रों, फोटोग्राफी की कला के इतिहास के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *