चूरू : जिले में हुए 62.69 प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजीटाइज

ram

चूरू। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम—2026 के गणना चरण के दौरान गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया जा रहा है। शनिवार सांय 04 बजे तक जिले में कुल 1059906 गणना प्रपत्र डिजीटाइज किए गए। जिले में कुल 62.69 प्रतिशत गणना प्रपत्रों डिजीटाइज किए गए हैं।

शनिवार सांय 04 बजे तक जिले में कुल 1059906 गणना प्रपत्रों डिजीटाइज जा चुके हैं। जिले के सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र में 162679, तारानगर में 190922, सरदारशहर में 189376, चूरू में 187302, रतनगढ़ में 166349, सुजानगढ़ में 163278 गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया जा चुका है। इसी के साथ जिले में कुल 62.69 प्रतिशत गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया है। जिले के सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र में 64, तारानगर में 70.60, सरदारशहर में 60.12, चूरू में 70.91, रतनगढ़ में 58.24, सुजानगढ़ में 54.17 प्रतिशत गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया जा चुका है।

अब तक 32 बीएलओ ने शत प्रतिशत गणना प्रपत्र किए डिजीटाइज
जिले में शनिवार सांय 04 बजे तक कुल 32 बीएलओ ने शत —प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजीटाइज किए। इनमें जिले के सादुलपुर के 03, तारानगर के 07 , सरदारशहर के 09, चूरू के 11, रतनगढ़ के 01, सुजानगढ़ के 01 बीएलओ शामिल हैं।

मतदाता स्वयं ऑनलाइन भरें गणना प्रपत्र
मतदाताओं को ऑनलाइन माध्यम से भी गणना प्रपत्र भरने की सुविधा दी गई है। मतदाता अब पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ पर विजिट कर ‘एसआईआर—2026 : फिल इनुमेरेशन फॉर्म’ आइकन पर क्लिक कर ऑनलाइन अपना गणना प्रपत्र भर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *