जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को पुष्कर में होने वाले शत (100) गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ के पोस्टर का विमोचन किया। यह महायज्ञ प्रखर जी महाराज के सान्निध्य में ब्रह्मतीर्थ पुष्कर में 8 मार्च से 19 अप्रैल तक होगा जिसमें 2000 संध्या वंदनकर्ता पंडितों की ओर से 27 करोड़ गायत्री मंत्र जाप किए जाएंगे। इस 200 कुंडीय महायज्ञ में 3 करोड़ मंत्रों की आहुति दी जाएगी । मुख्यमंत्री से पोस्टर विमोचन कराने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में परमेश्वर शर्मा, पवन पारीक, मुकेश काका, प्यारेलाल शर्मा, महेन्द्र शर्मा एवं रमेश शर्मा मावावाले शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने किया शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ के पोस्टर का विमोचन
ram


