नई दिल्ली में मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, राज्य में विकास और जन कल्याणकारी परियोजना पर हुई विस्तृत चर्चा

ram

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राजस्थान में विकास और जनकल्याणकारी परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को राजस्थान सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं भावी परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

केंद्रीय मंत्री खट्टर से मुलाकात—
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राजस्थान में विकास कार्यों, ऊर्जा क्षेत्र में नवीन संभावनाओं, आवासीय परियोजनाओं एवं शहरी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री की केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात—
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री मती निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राजस्थान में विकास परियोजनाओं, राज्य के सम्बन्ध में वित्तीय सुधारों एवं केंद्रीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सार्थक चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *