छोटी खाटू : दीक्षार्थी भाई मोहक बेताला का वरघोड़ा जुलूस और धर्म जागरण का आयोजन

ram

छोटी खाटू। तहसील में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा भवन में शासन श्री साध्वी कमल प्रभा जी के पावन सानिध्य में दीक्षार्थी भाई मोहक बेताला का वरघोड़ा जुलूस और धर्म जागरण का आयोजन । सर्वप्रथम प्रात 8 बजे दीक्षार्थी भाई का वरघोड़ा निकाला गया। जिसमे वरघोड़ा सभा भवन से रवाना होकर तहसील के सदर बाजार, सारडा मंदिर, बस स्टैण्ड, बड़ला बाजार, बेतालों की पोल, सेठिया की पोल, गोल बिल्डिंग सहित मुख्य मार्गो से होते हुए सभा भवन पहुंचा। जिसका तहसील के ग्रामवासियों माला व पुष्प वर्षा के साथ पुरूषों महिलाओं के समस्त ने स्वागत किया। इससे पूर्व रात्री सभा भवन में धर्म जागरण का आयोजन किया। जिसमें भजन कलाकार कुलदीप मोहनोत ने भजनों की प्रस्तुती दी जिस पर वहां उपस्थित श्रावक श्राविका मनमोहक हो उठे। इस अवसर नवयुवक मण्डल मंत्री दीपक बेताला, तेरापंथ सभा सहायक मंत्री विकास सेठिया, दीक्षार्थी के दादा प्रकाश चंद बेताला, दीक्षार्थी की माता विज्ञा बेताला, कन्या मण्डल, महिला मण्डल सहित अन्य वक्ताओं ने गीतिका प्रस्तुती दी। इस अवसर तेरापंथ राष्ट्रीय महासभा अध्यक्ष मनसुख लाल सेठिया, तेरापंथ सभा अध्यक्ष डालमचंद धारीवाल, अणुव्रत समिति अध्यक्ष कपूरचंद बेताला, प्रकाश बेताला, चेयरमैन रणवीर सिंह राठौड़, पूर्व सरपंच कल्याण सिंह राठौड़, पूर्व गजराज बेताला, कालूराम धारीवाल, सुखवीर डूडी, रिखबचंद धारीवाल, प्रवीण बेताला, बच्छराज बेताला, वीरेंद्र बेताला, रामकिशोर टाक, इंद्रसिंह राठौड़, हरिप्रसाद लोहिया, छोटूलाल वैष्णव, डॉ वीडी चारण, महावीर मेहता, बजरंग लाल सेठिया, रवि धारीवाल, शुभकरण जैन, माणक भण्डारी, वासुदेव जोशी, रामसिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने दीक्षार्थी मोहक बेताला स्वागत अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *