छीपाबडौद-बारां। श्री धाकड़ महासभा महिला इकाई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बमोरीघाटा प्रशासक प्रियंका नागर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। जिसके लिए प्रियंका नागर ने ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र नागर, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला इकाई राजश्री नागर और समाज के सभी वरिष्ठजनों और युवा भाई बहिनों का आभार जताया है। प्रियंका नागर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर समाज के महिला पुरुष सोशल मीडिया और फोन पर दे रहे बधाईयां। प्रियंका नागर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है और वर्तमान में ग्राम पंचायत बमोरीघाटा से प्रशासक है। प्रियंका नागर ने बताया कि वर्तमान की आवश्यकता अनुरूप समाज की महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में खड़ी करके उन्हें मजबूत करना ही उनका लक्ष्य है। समाज की धाकड़ महिलाएं निडर और साहसी बनकर समाज और राष्ट्र हित का कार्य करेगी।

छीपाबडौद : प्रियंका नागर को बनाया श्री धाकड़ महासभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, धाकड़ समाज में खुशी की लहर
ram


