छीपाबडौद-बारां। छीपाबडौद ब्लॉक में 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां पूरे उत्साह के साथ चल रही हैं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आयुर्वेद विभाग एवं उपखंड प्रशासन छीपाबड़ौद के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय मुख्य कार्यक्रम गणेश मंदिर काकोणी समय प्रातः 6:30 से 8:00 तक व स्थानीय योग स्थल खेल मैदान छीपाबड़ौद, चौथ माता मंदिर छीपाबड़ौद, बालाजी की डूंगरी छीपाबड़ौद, त्रिवेणी संगम समेल छीपाबड़ौद में होगा। डॉ. प्रभुदयाल शर्मा ब्लॉक आयुर्वेद नोडल अधिकारी ने बताया कि 20 मई 2025 से योगाभ्यास खेल मैदान में निरंतर चल रहा है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां व प्रचार प्रसार जोर-जोर से किया जा रहा है। एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग 21 जून 2025 शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में ईस्ट मित्रों एवं परिवार सहित भाग लेने के लिए अपील की गई।

छीपाबडौद : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, 21 जून को होगा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम
ram


