छीपाबडौद। भारतीय जनता पार्टी मंडल छीपाबड़ौद द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक आवास पर एकत्रित होकर विधायक अनुज भूपत सिंह सिंघवी एवं प्रधान नरेश कुमार मीणा के मुख्य आतिथ्य में डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हितेश कुमार वैष्णव द्वारा कि गई। मुख्य वक्ता प्रधान नरेश कुमार मीणा ने मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और बताया कि 33 वर्ष की अल्पायु में वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने। इस पद पर नियुक्ति पाने वाले वे सबसे कम आयु के कुलपति थे। एक विचारक तथा प्रखर शिक्षाविद् के रूप में उनकी उपलब्धि तथा ख्याति निरन्तर आगे बढ़ती गयी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का नारा देकर देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके विचार आज भी हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हरनावदा शाहजी जितेन्द्र गोयल, पुर्व अध्यक्ष हेमंत दोलिया, मण्डल उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद कुशवाह, st मोर्चा अध्यक्ष गिर्राज मीणा आखाखेड़ी, पंचायत समिति सदस्य हंसराज नागर, सोशल मीडिया सहसंयोजक भरतराज मीणा, बारां नागरिक सहकारी बैंक डायरेक्टर पियूष जैन, सरपंच प्रतिनिधि रामबिलास मीणा कालाटोल, पुर्व सरपंच टीकमचंद गांवरिया, रामनिवास नागर नलखेडी, महेन्द्र नागर गोविंदपुरा, आशिफ अहमद, अशोक मित्तल, जगदीश कुशवाह सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

छीपाबडौद : भाजपाइयों ने मनाई मुखर्जी की पुण्यतिथि
ram


