महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनाया गया

ram

थोलाई। थोलाई ग्राम पंचायत में मंगलवार को सेक्टर स्तर पर पोषण पखवाड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थोलाई सेक्टर की समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं ने मोटे अनाज से बने व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को बुलाकर गोद भराई कराई गई तथा अन्नप्राशन कार्यक्रम मनाया गया। सेक्टर सुपरवाइजर संगीता मीणा ने उपस्थित महिलाओं को मोटे अनाज के महत्व के बारे में जानकारी दी। गर्भवती महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य की देखभाल रखने की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में उपस्थित किशोरीबालिकाओं और महिलाओं को महिला बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को एनीमिया से बचने एवं बच्चों को कुपोषण से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक संगीता मीणा , सेक्टर की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं एवं अन्य किशोरी बालिकाएं महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *