नवी मुंबई में बस में लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित निकाला

ram

महाराष्ट्र के नवी मुंबई टाउनशिप में बृहस्पतिवार सुबह एक सरकारी बस में आग गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 22 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। इस घटना के कारण इलाके में कुछ समय के लिए यातायात जाम हो गया। पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रम (एनएमएमटी) की बस में कल्याण-शिलफाटा मार्ग पर रणवाल चौक पर सुबह साढ़े 10 बजे आग लग गई। जैसे ही चालक को पता चला उसने वाहन को रोक दिया और यात्रियों को बस से उतरने के लिए कहा।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सभी बाहर आ गए। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने तुरंत सड़क के दोनों ओर यातायात रोक दिया।पुलिस उपायुक्त (यातायात) पंकज शिरसाट ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने पानी के टैंकर की मदद से 30 मिनट के भीतर आग बुझा दी। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटा दिया जिसके बाद यातायात बहाल हो गया।शिरसाट ने बताया, ‘‘गश्त कर रहे यातायात पुलिस के कर्मियों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग बुझा दी। अब यातायात बहाल हो गया है।’’ उन्होंने बताया कि इस दौरान वहां से गुजरने रहे ज्वलनशील पदार्थों वाले वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सावधानी बरती गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *