बून्दी : आरओबी निर्माण में आ रही समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें- जिला कलक्टर

ram

बून्दी। भारतीय रेलवे द्वारा निर्माणाधीन आरओबी के निर्माण में आ रही कठिनाइयों के निवारण एवं मुआवजा भुगतान के सम्बन्ध में जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में रेलवे अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि पश्चिमी मध्य रेलवे कोटा मण्डल के दिल्ली मुम्बई मार्ग पर लेवल क्रॉसिंग पर रोड़ ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में बून्दी जिले में 11 आरओबी प्रस्तावित है साथ ही किसी भी बुनियादी ढांचा परियोजना की प्रगति के लिए भूमि अधिग्रहण पहली व सबसे महत्वपूर्ण गतिविधि हैं। बैठक में जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि उक्त परियोजना में अवाप्त की जाने वाली भूमियों का केचमेंट पूर्व में पूर्ण हो चुका हैं। केचमेंट रिकॉर्ड और राजस्व रिकॉर्ड के मिलान के लिए गठित की गई समिति द्वारा मौका स्थिति पर कराये गई सर्वे के अनुसार ही मुआवजा सम्बंधी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की जावे ताकि आमजन को सुगम आवागमन उपलब्ध हो सकें। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, उपखण्ड अधिकारी के.पाटन रितुराज शर्मा, तहसीलदार के.पाटन सज्जन सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *