बूंदी । शहर के कुंभ स्टेडियम के समीप नगर परिषद के नए भवन का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला थे । अध्यक्षता यूडीएच मंत्री खुमानसिह खर्रा ने की । विशिष्ट अतिथि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर , पूर्व विधायक अशोक डोगरा रहे । कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों का नगर परिषद के मुख्य द्वार पर नगर परिषद पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने माला पहनकर और पुष्प गुच्छ भेठकर स्वागत किया । इसके पश्चात अतिथियों ने फीता काटकर नगर परिषद के नए भवन का लोकार्पण किया । अतिथियों का मंच पर पार्षदों और नगर परिषद अधिकारियों , कर्मचारीयो ने माल्यार्पण और साफा बांधकर स्वागत किया । सभापति सरोज अग्रवाल ने नए भवन के अवसर पर प्रतिवेदन और स्वागत भाषण की प्रस्तुति दी । उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि शहर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी । बूंदी शहर को नए भवन की आवश्यकता थी इसकी मनसा अनुसार नए भवन का निर्माण कराया गया है । भवन में अलग-अलग कार्य के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं ताकि नगर परिषद में आने वाले आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा समस्त कार्य एक छत के नीचे ही पूरे किए जाएंगे । उन्होंने कहा कि बूंदी शहर के लिए यह भवन सबसे बड़ी उपलब्धि है । यूडीएच मंत्री खरा और ऊर्जा मंत्री नागर ने भी संबोधित किया । मंच पर जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा ,तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया , हिंडोली प्रधान कृष्ण माहेश्वरी, केपाटन प्रधान वीरेंद्र सिंह हाडा, नैनवा प्रधान पदम नागर, एडीएम प्रशासन सुदर्शन सिंह तोमर मंचासीन रहे । संचालन पूर्व पार्षद राजेश शेरगढ़िया ने किया । इस दौरान शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी , पूर्व सभापति महावीर मोदी, तालेड़ा उप प्रधान राधेश्याम गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी बिल्या, पूर्व उप जिला प्रमुख आशा मीणा ,कोटा पूर्व उप जिला प्रमुख बृजबाला गुप्ता , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूपुर मालव सहित नगर परिषद पार्षद और आमजन मौजूद रहे ।

बूंदी : नगर परिषद के नए भवन का हुआ लोकार्पण
ram


